ट्रेनी एएसआई की संदिग्ध मौत, पत्नी ने भाईयों पर लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में एक प्रशिक्षु जमादार का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जूट गयी है। वहीं मृतक एएसआई के मृतक की पत्नी ने सगे भाइयों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर 5 शिवपुरी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार भगत (35) पिता पवन भगत के रूप में हुई है।

केटी न्यूज/पटना

वहीं मृतक एएसआई के भाइयों का कहना है कि सुखासन में संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना पर मृतक भाई के सुसराल वाले भी पहुंचे। जिसके बाद मृतक के भाइयों एवं मृतक की पत्नी के भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।
मृतक का कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर प्रोन्नति हुआ था। जिसके बाद सुपौल जिले भीमनगर मे ट्रेनिंग चल रहा था। दो पूर्व ही वह घर आया था। मृतक के पत्नी के भाइयों ने आरोप लगाया है कि बुधवार को जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार की शाम पांच बजे परिजनों को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के सुखासन के समीप एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा है। सूचना के बाद उनका बड़ा भाई उमेश भगत उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहे। एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है और मामले की तहकीकात की जा रही है।