Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

ड्यूटी के दौरान शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ी और चली गई जान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अरवल जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। अरविंद कुमार मध्य विद्यालय कल्याणपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे

ड्यूटी के दौरान शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ी और चली गई जान

केटी न्यूज/पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अरवल जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। अरविंद कुमार मध्य विद्यालय कल्याणपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तत्काल स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अरविंद कुमार हमेशा अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार और समर्पित रहे हैं। उनकी मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में शोक का माहौल है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मृतक शिक्षक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।