मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा घर से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के नियाजीपुर अभिलाख यादव के डेरा गांव से 62 वर्षीय एक वृद्ध महिला रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। घटना के बाद से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और वे लगातार अपने स्तर पर महिला की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा घर से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

केटी न्यूज/सिमरी

तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के नियाजीपुर अभिलाख यादव के डेरा गांव से 62 वर्षीय एक वृद्ध महिला रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। घटना के बाद से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और वे लगातार अपने स्तर पर महिला की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।लापता महिला की पहचान केसिया देवी, पति स्वर्गीय इंद्रदेव बिंद, के रूप में हुई है। उनके पुत्र रमेश बिंद ने बताया कि उनकी मां रविवार की सुबह करीब सात बजे अचानक घर से कहीं चली गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।रमेश बिंद ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। इसी वजह से परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सताने लगी है।

उन्होंने आशंका जताई कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह रास्ता भटक गई होंगी।परिजनों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को केसिया देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके। परिवार ने कहा कि मां के लापता होने से घर का माहौल बेहद चिंताजनक बना हुआ है और सभी सदस्य उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।ग्रामीणों से भी आग्रह किया गया है कि यदि उनके आसपास कोई वृद्ध महिला अकेली या भटकती हुई दिखाई दे तो उसकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से केसिया देवी जल्द ही सुरक्षित मिल जाएंगी।