Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बनवारी लाल मिश्र ने पहले किया मतदान फिर किया भाई का 'अंतिम संस्कार'

कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।

बनवारी लाल मिश्र ने पहले किया मतदान फिर किया भाई का 'अंतिम संस्कार'
Banwari Lal Mishra

केटी न्यूज़/कानपुर

लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण का मतदान जारी है।इसी बीच कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।रामकृष्ण नगर निवासी बनवारी लाल सुबह 6 बजे साइकिल से आरके मिशन स्कूल पर वोट डालने के लिए पहुंचे।बनवारी लाल मिश्र जैसे ही मतदान केंद्र के गेट पर पहुंचे।तब उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई करुण शंकर मिश्र का देहांत हो गया।आमतौर पर कोई भी व्यक्ति हो तो ऐसी खबर पाकर उल्टे पांव लौट जाता है।बनारसी लाल ने इस खबर के बाद भी जो किया वो हैरान करने वाला था।बनवारी लाल अपने भाई के निधन की खबर पाकर पहले फफक पड़े, लेकिन मतदाता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का अहसास करते हुए ।मतदान केंद्र के भीतर चले गए और उन्होंने मतदान किया।एक जिम्मेदार नागरिक  होते हुए उन्होंने पहले मतदान किया, फिर इसके बाद भाई का अंतिम संस्कार किया।

बनवारी लाल मिश्र ने पहले किया मतदान फिर किया भाई का 'अंतिम संस्कार'

ये एक जीता जागता उदाहरण है कि यदि देश का हर व्यक्ति इस प्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने मताधिकार के लिए जागरुक हो जाए तो एक सशक्त राष्ट्र की संकल्पना में कोई संदेह नहीं रह जाता। बनवारी लाल मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने आरके मिशन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर बूथ में सबसे पहले मतदान किया था। इस पर उन्हें निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा प्रथम मतदाता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया था।बनवारी लाल पिछले कई दशक से संघ और बीजेपी से जुड़े हुए थे। उन्होंने समाज को एक अनूठा संदेश दिया है।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।