Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

झाड़फूक वाले तांत्रिक ने बच्ची को ऊपरी साये के नाम पर दागे लोहे के रॉड

अंधविश्वास का एक ताजा मामला दाहोद जिले के हिमला गांव का है, जहां चार माह की मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन झाड़फूक वाले तांत्रिक के पास ले गए।

झाड़फूक वाले तांत्रिक ने बच्ची को ऊपरी साये के नाम पर दागे लोहे के रॉड
Crime

केटी न्यूज़/दाहोद

अंधविश्वास का एक ताजा मामला दाहोद जिले के हिमला गांव का है, जहां चार माह की मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन झाड़फूक वाले तांत्रिक के पास ले गए।बच्ची सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रस्त थी। बच्ची के मां-बाप उसे लेकर झाड़फूक करने वाले ओझा के पास ले गए, तो उसने बताया कि बच्ची पर ऊपरी साया है और उसे लोहे की रॉड गर्म कर दागता रहा। इसके बाद मासूम की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।

झाड़फूक वाले तांत्रिक ने बच्ची को ऊपरी साये के नाम पर दागे लोहे के रॉड

ओझा ने परिवार के सामने ही मासूम पर गरम लोहे की सलाखों से कई बार दागा। बच्ची चीखती रही, लेकिन बेरहम ओझा उसे दागता रहा। जब बच्ची की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई, तो उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल, बच्ची अब स्वस्थ है, लेकिन इस बीच ओझा फरार हो गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।