Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया रेप

दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां राजधानी दिल्ली में एक 11 साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ।

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया रेप
Rape

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

कोलकाता का रेप मर्डर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां राजधानी दिल्ली में एक 11 साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ।उसके मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता का पूरा परिवार आरोपी के घर में किराएदार के तौर पर रहता था। 

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया रेप

जानकारी के अनुसार पूरा मामला मंगलवार का है। मंगलवार को मकान मालिक के आरोपी बेटे ने लड़की को टीवी देखने का लालच देकर बुलाया।उसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इसके बाद उसने लड़की को धमकी दी और रेप की बात किसी को नही बताने को कहा।घटना की रात लड़की ने बेचैनी और उसके निजी अंगों से खून बहने की शिकायत की।जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया रेप

घटना के बाद शनिवार को पीड़िता के परिवार और उसके रिश्तेदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस के समझाने के बाद विरोध-प्रदर्शन बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से किया रेप

इसके  बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गईं। वहीं जब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तब तक आरोपी फरार हो गया था उन्होंने बताया कि आरोपी को उसके पिता के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने उसे फरार होने में मदद की थी।मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।