Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से किया गिरफ्तार

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/पूर्णिया

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे नहीं पता है कि पकड़ा गया शख्स कौन है या किस गैंग से ताल्लुक रखता है, लेकिन मुझे कई बार अलग-अलग नंबर से कॉल और एसएमएस के माध्यम से धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि मयंक नाम के एक शख्स का मलेशिया से बार बार फोन आता है  और कहता है मेरे रास्ते से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।

सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से किया गिरफ्तार

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा है कि दो दिन पहले मेरे आवास मधेपुरा के खुर्दा में रेकी की गई है। साथ ही मेरे परिवार के लोग को भी धमकी दी जा रही है। पप्पू यादव ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए शख्स पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गिरफ्तार किया गया युवक सिरफिरा है या अपने आप को छिपा रहा है। मलेशिया या कनाडा से अपने साली का नंबर लेकर फोन करना ये आश्चर्य की बात है। ऐसा मैं नहीं मानता हूं, लेकिन एक-दो धमकी नहीं बल्कि 14 तारीख से  लगातार धमकी दी जा रही है।सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।