Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

फ़िरौती की मांग के चलते कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

एक कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर डाली है। ये हत्या कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर की गई है।

फ़िरौती की मांग के चलते कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या
Murder

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश 

यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।मामला इंचौली क्षेत्र में स्थित धनपुर गांव का है। यहां रविवार सुबह करीब 8 बजे उसका 6 साल बच्चा पुनीत घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

फ़िरौती की मांग के चलते कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

जांच के बाद पता चला कि यहां एक कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर डाली है। ये हत्या कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर की गई है। पुलिस ने बताया कि धनपुर निवासी गोपाल यादव प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात है।पुलिस के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले लोगों ने बच्चे की किडनैपिंग कर ली और फिर लेटर भेजकर फिरौती की रकम मांगी और जब रकम नहीं मिली तो मासूम बच्चे की हत्या कर दी और लाश को गांव के ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

फ़िरौती की मांग के चलते कांस्टेबल के मासूम बेटे की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर नवीना शुक्ला ने मामले पर कहा कि आरोपियों के कथित लेटर की जांच कराई जा रही है। उनके मुताबिक, लेटर में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।सजवाण ने आगे बताया कि वहां एक लेटर भी मिला है जिसमें पैसे मांगने की बात लिखी गई थी। पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के संबंध में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।