Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की।

आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की
Rape

केटी न्यूज़/कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की।यह आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की।

आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की

पुलिस के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य डी के मिश्रा ने कथित तौर पर अप्रैल माह में विद्यालय की 15 साल की छात्रा से रेप किया था। इस घटना का वीडियो राजू ने चार जून को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी डी के मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने रेप, आपराधिक धमकी और पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित अन्य धाराओं में 6 जून को प्राथमिकी दर्ज की। 

आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की

प्रयागराज जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  भानु भास्कर ने बताया कि रेप पीड़िता द्वारा आज आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिसे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीजी ने कहा कि जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के शुक्ला द्वारा उसको बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। 

आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद रेप पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की

पीड़िता को मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए भी सीएमएस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने वाले अभियुक्त राजू सिंह लोध उर्फ सुरेंद्र को मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के रोही ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी हेतु पुलिस की पांच टीम का गठन किया गया है  इस मामले में दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।