Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

सात फेरों से पहले दुल्हन चढ़ी अपराधियों की गोली की भेंट,पिता की हुई मौत

शादी के सात फेरों से पहले दुल्हन को भी गोली मारी गई।पिता को बचाने आई दुल्हन पर भी फायरिंग कर दी गई।

सात फेरों से पहले दुल्हन चढ़ी अपराधियों की गोली की भेंट,पिता की हुई मौत
Firing On Bride

केटी न्यूज़/दिल्ली

रोहतास में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।अपराधी इस कदर बेख़ौफ़ है इस खबर को पढ़कर आप समझ जायेंगे।रोहतास में दुल्हन अपने परिवार के साथ शादी करने मंदिर जा रही थी।तभी वहां अपराधी ने गाड़ी रुकवा कर उसके पिता को गोली मारी।शादी के सात फेरों से पहले दुल्हन को भी गोली मारी गई।पिता को बचाने आई दुल्हन पर भी फायरिंग कर दी गई।लड़की के पिता की मौके पर मौत हो गई है,जबकि लडक़ी के पेट मे गोली लगी है।

सात फेरों से पहले दुल्हन चढ़ी अपराधियों की गोली की भेंट,पिता की हुई मौत

शुक्रवार की रात घटना दिनारा थाना क्षेत्र में हुई।मृतक की पहचान सेमराडीह गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह के रूप में हुई है।उनकी बेटी निभा कुमारी घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है।

सात फेरों से पहले दुल्हन चढ़ी अपराधियों की गोली की भेंट,पिता की हुई मौत

दुल्हन के भाई रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग बहन की शादी के लिए भलुनी धाम जा रहे थे।एक मंदिर में शादी होनी थी। घर से निकले और डेढ़-दो किलोमीटर आगे जाते ही रात के 8 बजे चचेरे दादा के परिवार से एक व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाई।इससे पहले हम सब कुछ समझते उस व्यक्ति ने गोली मार दी।जब बहन अपने पिता को बचाने गई तो उसको भी गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा लेकर गए। जहां पर पिता को मृत घोषित कर दिया और बहन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बहन के पेट में गोली लगी है और उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुराने जमीन विवाद को लेकर ये हत्या की गई है।

सात फेरों से पहले दुल्हन चढ़ी अपराधियों की गोली की भेंट,पिता की हुई मौत

बिक्रमंगज एसडीपीओ कुमार संजय ने मामले को लेकर बताया कि पिता और बेटी को गोली मारने की सूचना मिली है।घटना की जांच की जा रही है।इस मामलें में जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नही जायेगा।पीड़ित परिवार ने अभी तक आवेदन नही दिया है,जैसे ही आवेदन मिलेगा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।आरोपी के लिए पुलिस ने बताया कि देसी कट्टे से गोली मारी गई है।गोली मारने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। इसके अलावा लड़की की हालत अभी ठीक है, उसका इलाज जारी है।शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।