बंधन बैंक कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

बेखौफ अपराधियों ने अररिया में बंधन बैंक कर्मी को गोली मार बाइक लूट कर फरार हो गया।

बंधन बैंक कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली
Murder

केटी न्यूज़/अररिया

बेखौफ अपराधियों ने अररिया में बंधन बैंक कर्मी को गोली मार बाइक लूट कर फरार हो गया।घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया पुर्णिया मार्ग एन एच 57 पर कुशियार गांव पार्क के पास की बताई जा रही है।विकास कुमार झा के रूप में बैंक कर्मी की पहचान हुई है।गश्ती कर रही पुलिस ने घायल अवस्था में देखा बैंक कर्मी को देखा।जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर निवासी विकास कुमार झा पुर्णिया जिले के कसबा स्थित बंधन बैंक में कार्यरत है।मंगलवार को देर शाम अररिया के जयप्रकाश नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे।तभी बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी के बाइक को कुशियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के पास ओवरटेक कर गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गया। गोली उनके पेट में लगी है।