Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के घर से 2.95 करोड़ कैश और दो क्विंटल चांदी की सिल्ली 10 किलो चांदी व सोना की जेवरात बरामद.............

परिवहन का पूर्व सिपाही के घर जब छापेमारी हुई तो2.5करोड़ रूपए और चालीस किलो चांदी बरामद हुई। जिसके बाद नजारा देखकर जांच एजेंसियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए।

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के घर से 2.95 करोड़ कैश और दो क्विंटल चांदी की सिल्ली 10 किलो चांदी व सोना की जेवरात बरामद.............

केटी न्यूज/ नई दिल्ली

परिवहन का पूर्व सिपाही के घर जब छापेमारी हुई तो  3 करोड़ कैश और 2 करोड़ कीमत की 2 क्विंटल चांदी की सिल्ली, 10 किलो चांदी के जेवर और 50 लाख का सोना बरामद किया है। जिसके बाद नजारा देखकर जांच एजेंसियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए। सूचना मध्य प्रदेश के भोपाल से आ रही है। जहां आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की सूचना पर लोकायुक्त ने पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर छापेमारी की गयी। जहां 19 दिसंबर की सुबह सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी शुरू की गई। रेड में लगभग ढाई करोड़ रुपये व 40 किलो के लगभग चांदी मिली है। साथ ही अन्य ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। सौरभ पर नाका में पोस्टिंग के लिए दलाली का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा की अरेरा कॉलोनी स्थित जी कोठी में रेड डाली गई। लोकायुक्त की कार्रवाई के समय शर्मा की मां और एक नौकर घर में मौजूद था।

शर्मा के पिता परिवहन विभाग में नौकरी करते थे। उनकी जगह ही इसे संविदा नियुक्ति मिली थी। जहां उसने बारह साल नौकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया था। शर्मा ने बारह साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। उसके द्वारा होटल और स्कूल बिजनेस में भी निवेश की बातें सामने आई हैं। वहीं लोकायुक्त के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शर्मा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि उन्होंने कुल बरामदगी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया । 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।