Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

नाई के थूक कांड के बाद अब 'जूस का थूक कांड' हुआ वायरल

नोएडा से एक शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है।यहां गन्ने का जूस बेचने वाले शख्स ने घिनौनी हरकत की है।

नाई के थूक कांड के बाद अब 'जूस का थूक कांड' हुआ वायरल
Crime

केटी न्यूज़/नोएडा

नोएडा से एक शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है।यहां गन्ने का जूस बेचने वाले शख्स ने घिनौनी हरकत की है। जूस पीने पहुंचे पति-पत्नी को दुकानदार ने गिलास में थूक मिलाकर गन्ने का जूस दे दिया। आरोप है कि जब पति -पत्नी ने इसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा।मामला नोएडा के नोएडा फेस 3 का बताया जा रहा है।

नाई के थूक कांड के बाद अब 'जूस का थूक कांड' हुआ वायरल

घटना सेक्टर-121 क्लियो काउंटी के पास की है। पति-पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की और फिर पुलिस ने शाहेब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। क्षितिज भाटिया नाम के शख्स ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि पत्नी के साथ सोसाइटी के बाहर दो ग्लास गन्ने के जूस का आर्डर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जूस बेचने वाले ने ग्लास में थूक मिलाकर दे रहा था। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की।

नाई के थूक कांड के बाद अब 'जूस का थूक कांड' हुआ वायरल

वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जूस बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बहराइच के रहने वाले हैं और नोएडा में रहकर जूस बेचने का काम करते हैं। बता दें कि मामला सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

नाई के थूक कांड के बाद अब 'जूस का थूक कांड' हुआ वायरल

इस तरह का बेहूदा यह पहला मामला नहीं है।इस से पहले भी दिल्ली का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स पर आरोप लगाया गया कि उसने जूस देने वाले बर्तन में गुटखा थूका और फिर उसी में जूस निकालकर ग्राहकों को दे दिया।शामली में एक सैलून वाले का वीडियो सामने आया था जो फेस मसाज के वक्त थूक का इस्तेमाल कर रहा था।इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी एक शख्स ने थूक लगाकर मसाज किया था, ग्राहक को जब शक हुआ तो सीटीटीवी वीडियो जांच करने पर पोल खुली थी। UP पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।