Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

बनवारीलाल गुर्जर ने सलमान खान को जान से मारने की दी धमकी

16 जून को मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है।

बनवारीलाल गुर्जर ने सलमान खान को जान से मारने की दी धमकी
Salman Khan Case

केटी न्यूज़/दिल्ली

16 जून को मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है।इस मामलें के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।पुलिस ने जिस शख्स को अरेस्ट किया है वो अभी पुलिस कस्टडी में ही है।

बनवारीलाल गुर्जर ने सलमान खान को जान से मारने की दी धमकी

बनवारीलाल गुर्जर  नाम के व्यक्ति को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने अरेस्ट किया है। बनवारीलाल गुर्जर यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है। अब बनवारीलाल पुलिस कस्टडी में है और उसे 18 जून तक पुलिस हिरासत रखा जाएगा।

बनवारीलाल गुर्जर ने सलमान खान को जान से मारने की दी धमकी

बनवारीलाल गुर्जर ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बल्कि शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें बनवारीलाल ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का नाम लिया है। इसके साथ ही उसका कहना है कि सलमान ने काले हिरण की हत्या के लिए माफी मांगने के लिए कहे जाने के बावजूद अभी तक माफी नहीं मांगी है और अब हमारा मकसद साफ है। सलमान खान खुद को दबंग समझता है और वो सुन नहीं रहा है।

बनवारीलाल गुर्जर ने सलमान खान को जान से मारने की दी धमकी

अप्रैल में सलमान खान के घर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। साल 2024 में ये तीसरी बार है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है और अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया है। फायरिंग के बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।