Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

उदेरा स्थान बराज के गेट खुलने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना

कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, उदेरास्थान द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया में संभावित भारी वर्षा के चलते जहानाबाद जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उदेरा स्थान बराज के गेट खुलने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना

केटी न्यूज जहानाबाद 

कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, उदेरास्थान द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया में संभावित भारी वर्षा के चलते जहानाबाद जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फल्गु नदी में भारी मात्रा में जलस्राव प्रवाहित होने की संभावना है, जिससे उदेरा स्थान बराज के गेट खोले जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद ने बताया कि मोर वीयर के सभी गेट और फौलिंग शटर खोल दिए गए हैं, जिससे दरधा नदी और यमुने नदी के संगम स्थान पर पानी बढ़ने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के ठाकुरवाड़ी, जाफरगंज और अन्य नदियों के तट पर स्थित मुहल्ला और बसावट में चेतावनी जारी की गई है।

इस स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला पदाधिकारी ने पूर्व में निर्देश जारी किए हैं। सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद और नगर पंचायत घोषी, काको, मखदुमपुर, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नदी के किनारे रह रहे लोगों को उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी करें और उन्हें पूर्व से चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था करें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।