शादी में भोज खाने से दर्जनों लोग विमाार मची अफरा-तफरी

शादी में भोज खाने से दर्जनों लोग विमाार मची अफरा-तफरी

केटी न्यूज/जहानाबाद 

शिकारिया स्थित धनौती गांव के शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार धनौती गांव निवासी प्रलोकी महतो के घर बुधवार की रात गया के सदोपुर से बारात आई थी। बारातियों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी भोज का जमकर लुत्फ उठाया था। खाना खाने के बाद जब ग्रामीण घर पहुंचे तो उनकी तबीतय बिगड़ने लगी। एक साथ कई लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कुछ की हालत ज्यादा खराब है। हालांकि डाक्टरों ने कहा है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। संभावना जताई जा रही है कि बीमार लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।