Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया
Manu Bhaker

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 221.7 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।वह बहुत कम अंतर से सिल्वर चूक गईं।पेरिस ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक है।इससे पहले पिछले दो ओलंपिक में मीराबाई चानू और साक्षी मलिक ने भारत को पहला पदक दिलाया था।

भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

एक शीर्ष खिलाड़ी को वर्षों की मेहनत और पसीने के बाद ओलंपिक पदक जीतने का मौका मिलता है जो 22 साल की निशानेबाज मनु भाकर के लिए भी अलग नहीं था ।मानसिक तैयारी के लिए उन्होंने तोक्यो के कड़वे अनुभव के बाद से ‘भगवद गीता’ पढ़ना शुरू किया जिससे अब वह कर्म करने में विश्वास करती हैं।मनु भाकर ने कहा, ‘टोक्यो के बाद मैं धार्मिक हो गई हूं. लेकिन बहुत ज्यादा नहीं । मेरा मानना ​​है कि एक ऊर्जा है जो हमारा मार्गदर्शन करती है और हमारी रक्षा करती है। 

भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु भाकर बेहद खुश हैं।मनु भाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ओलंपिक मेडल को दांतों से काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मनु से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं, ‘ निश्चितरूप से आलू का पराठा जो मेरी मां बनाती हैं लेकिन आज तो यह मेडल मेरी फेवरेट है।’ 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।