नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आई नया भोजपुर थाना क्षेत्र की एक नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

-- सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में कर्मनाशा नदी किनारे छोड़कर भागे थे आरोपी, पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपियों को पकड़ा

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आई नया भोजपुर थाना क्षेत्र की एक नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि घटना 1 मई की रात की है। रामपुर गांव निवासी बंटी राजभर के घर शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें मनोरंजन के लिए एक नर्तकी को बुलाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोगों की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने नर्तकी को अपने झांसे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मानवता को शर्मसार करते हुए पीड़िता को बेहोशी की हालत में कर्मनाशा नदी के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें बंटी राजभर, सलमान खान, रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार और उनके दो अन्य सहयोगी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की।लगातार दबिश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीड़िता के आवेदन पर राजपुर थाना कांड संख्या 150/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, अनिषा भारती, सुभाष कुमार, शिवमंडल कुमार, प्रीति कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।