Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

शुक्रवार को सदर अंचल कार्यालय में अचानक सैकड़ो की संख्या में महिलाए इकट्ठा हो गइ थी। उन्हें डुमरांव अंचल के अरियांव गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद उपाध्याय नामक एक व्यक्ति ने पांच डिसमील जमीन दिलाने का लालच दे फार्म भरवा रहा था तथा प्रति फार्म 10 रूपए की वसूली कर रहा था।

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

- सदर अंचल कार्यालय में एक व्यक्ति 10 रूपए ले पांच डिसमील जमीन दिलाने का भरवा रहा था फार्म

- पूर्व में चर्चित किसान नेता राणा रंजीत सिंह भी कर चुके है ऐसा

केटी न्यूज/बक्सर

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

शुक्रवार को सदर अंचल कार्यालय में अचानक सैकड़ो की संख्या में महिलाए इकट्ठा हो गइ थी। उन्हें डुमरांव अंचल के अरियांव गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद उपाध्याय नामक एक व्यक्ति ने पांच डिसमील जमीन दिलाने का लालच दे फार्म भरवा रहा था तथा प्रति फार्म 10 रूपए की वसूली कर रहा था। 

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

देखते ही देखते अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर 146 फार्म जमा हो गए। इस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन जब मीडिया के माध्यम से बीडीओ साधु शरण पांडेय को इसकी जानकारी मिली तो वे वहां पहुंच महिलाओं को समझा बुझाकर वहां से हटाए।वही, जब उस व्यक्ति से पूछा गया कि किस योजना के तहत महिलाओं को जमीन दिलवाई जाएगी तो वह पहले तो टाल मटोल करने लगा, फिर कहा कि वह फार्म भरवा सरकार से महिलाओं को पांच डिसमील बासगीत जमीन दिलाने की मांग करेगा। उसने कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

लेकिन अभियान बसेरा के तहत भूमिहीनों को सरकार जमीन दे रही है। जिसे देखते हुए अब सरकार से पांच डिसमील जमीन दिलाने की मांग की जाएगी। उससे जब यह पूछा गया कि वह पैसा क्यों ले रहा है, तो उसने बताया कि इस लड़ाई को लड़ने में बहुत खर्च आएगा। बक्सर से पटना तक दौड़ लगानी पड़ेगी। जिस कारण पैसा लिया जा रहा है। 

पांच डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली, बोले कराएंगे जांच

मामले में अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि इन आवेदनों की जांच की जा रही है, ताकि सही जानकारी सामने आ सकें और इस मामले में कार्रवाई की जा सके। वैसे पूरे दिन प्रखंड कार्यालय में इसकी चर्चा होते रही। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व चौगाईं निवासी व चर्चित किसान नेता राणा रंजीत सिंह ने भी हजारों महिलाओं को जमीन दिलवाने के लिए 10 रूपए लेकर फार्म भरवाए थे, लेकिन उस मामले में आज तक कुछ नहीं हो सका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।