Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

दुस्साहस, शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गया होमगार्ड जवान, गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में शराब से जुड़े रोज नए किस्से देखने को मिल रहे हैं। बिहार में इस कानून के लागू होने के बाद से लगातार वर्दी की छवि भी दागदार हो रही है। शराब की हेर फेर से लेकर तस्करों से साट गांठ आदि आरोपों के बाद अब जिले में पद स्थापित एक होमगार्ड जवान ने बुधवार को सारी हदे पार कर दी। वह शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गया।

दुस्साहस, शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गया होमगार्ड जवान, गिरफ्तार

केटी न्यूज/ चौसा

शराबबंदी वाले बिहार में शराब से जुड़े रोज नए किस्से देखने को मिल रहे हैं। बिहार में इस कानून के लागू होने के बाद से लगातार वर्दी की छवि भी दागदार हो रही है। शराब की हेर फेर से लेकर तस्करों से साट गांठ आदि आरोपों के बाद अब जिले में पद स्थापित एक होमगार्ड जवान ने बुधवार को सारी हदे पार कर दी। वह शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गया। उसकी हरकतों को देख देवल पुल पर ड्यूटी कर रहे उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह को संदेह हुआ तथा उन्होंने ब्रेथ एनलाइजर से उसकी खुद जांच की, इस दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई तथा उन्होंने उसे तत्काल गिरफ्तार करवा लिया। 

दुस्साहस, शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गया होमगार्ड जवान, गिरफ्तार

गिरफ्तार होमगार्ड जवान की पहचान चितरंजन उपाध्याय के रूप में हुई है। वह हाल फिलहाल तक डुमरांव में पदस्थापित था। कुछ दिन पूर्व ही उसका तबादला यूपी की सीमा से लगे देवल चेक पोस्ट पर हुआ था। बुधवार को वह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही शराब का सेवन कर लिया। 

बता दे कि देवल चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा है तथा इस चेक पोस्ट पर यूपी से शराब पीकर या शराब की खेप लेकर आने वालों की विशेष निगरानी की जाती है, लेकिन यहां ड्यूटी करने वाला जवान ही जब खुद शराब पीकर जाएगा तो शराब बंदी कानून का जीरो टॉलरेंस की नीति धरातल पर कैसे उतरेगी, यह बड़ा सवाल बन गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।