शराब तस्कर को डुमरांव से गिरफ्तार कर ले गई बलिया पुलिस

शनिवार की शाम यूपी के बलिया जिले के दुबहड़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

शराब तस्कर को डुमरांव से गिरफ्तार कर ले गई बलिया पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार की शाम यूपी के बलिया जिले के दुबहड़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सफाखाना रोड निवासी श्रीराम गुप्ता के पुत्र नीरज गुप्ता के रूप मंे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उस पर बलिया के दुबहड़ थाने में शराब तस्करी का केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहा था।

शनिवार को डुमरांव पहुंची बलिया पुलिस ने उसे राजगोला गेट के पास से गिरफ्तार कर डुमरांव थाना लाई तथा कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे अपने साथ बलिया ले गई। गिरफ्तारी के दौरान राजगोला गेट के पास लोगों में भगदड़ मच गई। किसी को कुछ समण् मे नहीं आया कि उसे बलिया की पुलिस क्यों गिरफ्तार कर रही है। पहले लोगों को लगा कि किसी गंभीर मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसकी जानकारी मिली कि वह शराब मामले में दुबहड़ पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। इसकी पुष्टि करते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने कहा कि उस पर डुमरांव थाने में भी शराब तस्करी का मामला दर्ज है तथा वह पूर्व में तस्करी मामले में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। लेकिन, जेल जाने के बाद भी उसका तस्करी से पीछा नहीं छूटा।