Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,चचरी पुल बनाकर लोगों से अवैध वसूली का मामला आया सामने

बिहार में आये दिन पुल गिरने की घटनाएं तो सामने आ रही थी।अब अवैध वसूली का भी मामला सामने आया है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,चचरी पुल बनाकर लोगों से अवैध वसूली  का मामला आया सामने
Bridge

केटी न्यूज़/कटिहार

बिहार में आये दिन पुल गिरने की घटनाएं तो सामने आ रही थी।अब अवैध वसूली का भी मामला सामने आया है।बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में मधुरा मोती चौक पर ग्रामीणों ने चचरी पुल पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,चचरी पुल बनाकर लोगों से अवैध वसूली  का मामला आया सामने

कोढ़ा और बरारी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले लोहे के पुल को बरसात के दिनों में ठेकेदार ने बिना डायवर्सन बनाए तोड़ दिया था। इसके बाद कुछ दलालों ने चचरी पुल बनवा दिया और लोगों से जबरन पैसे वसूलने लगे।ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर आवागमन ठप कर दिया और ठेकेदारऔर दलालों के खिलाफ नारेबाजी की। 

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,चचरी पुल बनाकर लोगों से अवैध वसूली  का मामला आया सामने

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से चचरी पुल के नाम पर अवैध वसूली का धंधा चल रहा है। जबर्दस्ती दिन में चाहे जितनी बार आए उतना बार पैसा मांगा जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि चचरी पुल से गुजरने पर उनसे जबरदस्ती पैसे मांगे जाते हैं। यहां तक कि पुल के बगल से गुजरने पर भी पैसे वसूले जाते हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार को बरसात में पुल नहीं तोड़ना चाहिए था। ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार, पुल तोड़ने से पहले ठेकेदार को डायवर्सन का निर्माण करना होता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,चचरी पुल बनाकर लोगों से अवैध वसूली  का मामला आया सामने

कोलासी पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की।ग्रामीण नहीं माने और प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस ग्रामीणों के साथ चचरी पुल पर पहुंची और बाइक सवारों से वसूली जा रही 20 रुपये की राशि घटाकर 15 रुपये कर दी। पैदल यात्रियों से लिए जा रहे 10 रुपये घटाकर 5 रुपये कर दिए गए। इससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग चचरी पुल से आवागमन करने पर लिए जा रहे अवैध राशि को रोक लगाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद चचरी पुल से आवागमन पर लिए जा रहे अवैध राशि पर रोक ना लगाकर उसे सिर्फ कम कर दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।