Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भैंस का हुआ मर्डर अब होगा पोस्टमार्टम

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।अपराधियों ने भैंस चराकर लौट रहे एक किसान के साथ-साथ भैंस की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भैंस का हुआ मर्डर अब होगा पोस्टमार्टम
Crime

केटी न्यूज़/पटना

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां अपराधियों ने भैंस चराकर लौट रहे एक किसान के साथ-साथ भैंस की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।यहां पुलिस अब भैंस का भी पोस्टमार्टम करवाएगी।

भैंस का हुआ मर्डर अब होगा पोस्टमार्टम

पटना से 40 किलोमीटर दूर धनरूआ  के नदवां सोनमई गांव में सोमवार की रात मुन्ना कुमार और नवल कुमार दोनों भाई भैंस चरा करकर अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान मोटरसाइकिल से चार अपराधी पहुंचे। वहां पहुंचते ही अपराधियों ने नवल प्रसाद को चाकू से गोद डाला। फिर उसके बाद अपराधियों ने नवल प्रसाद को गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ एक अपराधी ने मुन्ना प्रसाद पर गोली चलायी। जिसमें मुन्ना प्रसाद बाल बाल बच गए और मुन्ना प्रसाद की भैंस को गोली लगी। 

भैंस का हुआ मर्डर अब होगा पोस्टमार्टम

इस घटना में मुन्ना प्रसाद की भैंस की मौत मौके पर ही हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास गांव के लोग पहुंचे और अपराधियों को खदेड़ दिया।  ग्रामीणों से घिरता देख अपराधी मोटरसाइकिल से भागने लगे। इस बीच अपराधी गिर पड़े और फिर अपराधी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, पिस्टल, गोली, चाकू और गोली का खोखा बरामद किया है।अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

भैंस का हुआ मर्डर अब होगा पोस्टमार्टम

पटना में शायद यह पहला मौका है, जब किसी भैंस की हत्या के बाद पुलिस के द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है, जबकि भैंस के शव को पशु चिकित्सा केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।