पुराना भोजपुर में ओवरटेक करने को लेकर विवाद में ट्रक चालक ने दूसरे चालक को कुचला, मौत
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दो ट्रक चालकों के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक चालक की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पुराना भोजपुर में शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे उस समय हुई जब नो इंट्री खुलने के बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार नो इंट्री खुलते ही आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई।
केटी न्यूज / बक्सर
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दो ट्रक चालकों के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक चालक की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पुराना भोजपुर में शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे उस समय हुई जब नो इंट्री खुलने के बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार नो इंट्री खुलते ही आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ट्रक चालक ने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और हाथ में लोहे की रॉड लेकर दूसरे चालक को मारने के इरादे से उसकी ओर बढ़ गया।

इसी दौरान दूसरे चालक ने ट्रक नहीं रोका और वाहन आगे बढ़ाते हुए उसे कुचल दिया। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी पंकज यादव (पिता रामायण यादव) के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची नया भोजपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

