अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर पल्टी महरौरा के युवक की दर्दनाक मौत

डुमरांव राजवाहा में एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही, जानकारी मिलते ही डुमरांव व मुरार दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा एक दूसरे का सीमा क्षेत्र बता रही थी।

अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर पल्टी महरौरा के युवक की दर्दनाक मौत

- अमसारी व अरैला गांव के बीच डुमरांव राजवाहा की है घटना, परिजनों क्रंदन चित्कार से गमगीन हुआ माहौल

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव राजवाहा में एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही, जानकारी मिलते ही डुमरांव व मुरार दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा एक दूसरे का सीमा क्षेत्र बता रही थी। घटना शुक्रवार की शाम अरैला व अमसारी गांव के बीच डुमरांव राजवाहा का है। मृतक की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र महरौरा गांव निवासी स्व. कामता राजभर के 35 वर्षीय पुत्र रितन राजभर के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ट्रैक्टर चला अपनी आजीविका चलाता था। शुक्रवार की शाम वह अपनी ट्रैक्टर पर मिट्टी लादने डुमरांव राजवाहा मार्ग से कोरानसराय जा रहा था। इसी दौरान अरैला व अमसारी गांव के बीच किसी वाहन सवार को बचाने के प्रयास में उसकी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो नहर में पलट गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़े भागे घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को देख फफक पड़े। परिजनों के क्रंदन चित्कार से घटना स्थल का माहौल गमगीन हो गया। 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

इस घटना के बाद डुमरांव व मुरार थाने की पुलिस सीमा विवाद में कुछ देर तक उलझी रही। जहां, डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत इसे मुरार थाना क्षेत्र का मामला बता रहे थे, वही मुरार थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने कहा कि मामले की बारीकि से जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह घटना किस थाना क्षेत्र का है। जिस कारण शव को कब्जे में ले पंचनामा तैयार करने तथा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी थी।

तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था मृतक

ग्रामीणों की मानें तो मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद से बूढ़ी मां कुचली देवी के अलावे बड़े भाई बीतन राय, छोटे भाई अजित राय समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ मायके में ही रहती थी। वह, ट्रैक्टर चला पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। यही कारण है कि उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी मिलनसार स्वभाव का था।