Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है-उदित राज

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने सोमवार लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में मायावती पर हमला बोला था और अपने फेसबुक पेज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक हिस्सा भी शेयर किया

मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है-उदित राज
Udit raj

केटी न्यूज़/लखनऊ

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने सोमवार लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में मायावती पर हमला बोला था और अपने फेसबुक पेज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक हिस्सा भी शेयर किया था जिसमें वो मायावती पर जुबानी हमले करते दिख रहे हैं।उदित राज ने बसपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 'मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है'।

मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है-उदित राज

मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनन्द अपनी बुआ मायावती के खिलाफ़ कांग्रेस नेता उदित राज की विवादित टिप्पणी से नाराज़ हैं।आकाश आनन्द ने यूपी पुलिस से 24 घंटे के अंदर उदित राज को गिरफ्तार करने की अपील की है।आकाश आनन्द ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि अपने स्वार्थ में मान्यवर साहेब के मिशन को भूलकर ये चमचा आज देश के करोड़ो दलित, शोषित,वंचित गरीबों को राजनीतिक ताकि के साथ सामाजिक और आर्थिक मुक्ति दिलाने वाली मायावती को 'गला घोंटना की धमकी दे रहा है।

मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है-उदित राज

आकाश आनन्द ने कहा कि मैं यूपी पुलिस  से साफ कहना चाहता हूं कि 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं, नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है।इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है। आकाश ने पुलिस को उदित राज के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।