Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम किया आयोजित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया।

बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम किया आयोजित

केटी न्यूज/ जौनपुर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों को विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भ्रमण कराते हुए उनकी जानकारी दी गई। मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रौद्योगिकी में हो रहे बदलाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने पूरी दुनिया को बदल दिया है। प्रोफेसर रवि प्रकाश ने इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में बताते हुए छात्रों को पूरी लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। 

प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव ने छात्रों को राष्ट्रवादी विचारधाराओं पर ध्यान देने की सलाह दी ताकि वे सीखे हुए इंजीनियरिंग कौशल का देश के विकास में सही तरीके से उपयोग कर सकें। 

प्रोफेसर राजकुमार ने छात्रों को एक अच्छे छात्र बनने के लिए आवश्यक नियमों और विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. विक्रांत भटेजा ने वर्तमान प्रौद्योगिकी और इसके तेजी से बदलाव को उदाहरणों के साथ स्पष्ट किया और बताया कि हम कैसे इन बदलावों के साथ खुद को ढाल सकते हैं। डॉ. कमलेश पाल ने भी अपने विचार साझा किए। 

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संतोष कुमार ने किया। इसके बाद, नवप्रवेशित छात्रों को भौतिकी, रसायन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और मैकेनिकल विभाग की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे नवाचारों, अमृत सरोवर, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम, और केंद्रीय पुस्तकालय का भी भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, अनुराग सिंह, डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्र, डॉ. विशाल यादव, डॉ. निमिषा यादव समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।