Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पुलिस एनकाउंटर में मरे मंगेश के घर पहुंचे अजय राय, परिजनों को दिलाया सांत्वना

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव का दौरा किया। उन्होंने सुल्तानपुर एनकाउंटर मामले में मारे गए मंगेश यादव के परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पुलिस एनकाउंटर में मरे मंगेश के घर पहुंचे अजय राय, परिजनों को दिलाया सांत्वना

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव का दौरा किया। उन्होंने सुल्तानपुर एनकाउंटर मामले में मारे गए मंगेश यादव के परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उसकी सही जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर पूरी तरह से गलत है और इसकी जांच परिवार के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जो उनके साथ चलेगा, वह जिंदा रहेगा। उन्होंने गोरखपुर में एक अन्य मामले का भी जिक्र किया जहां एक उपाध्याय परिवार के बेटे को मारा गया था। मंगेश यादव अपने माता-पिता का एकमात्र बेटा था।

पुलिस एनकाउंटर में मरे मंगेश के घर पहुंचे अजय राय, परिजनों को दिलाया सांत्वना

अजय राय ने सवाल उठाया कि अगर मंगेश यादव वास्तव में डकैत था, तो क्या वह अपने घर पर सोएगा और घर में छिपेगा? उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा जज से कराई जाए ताकि मामला साफ हो सके। यह पूरी तरह से हत्या का मामला है और परिवार के लोग भी यही चाहते हैं।

पुलिस एनकाउंटर में मरे मंगेश के घर पहुंचे अजय राय, परिजनों को दिलाया सांत्वना

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपनी मर्जी चला रही है और जो भी उसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी हत्या करवाई जाती है। अजय राय ने आरोप लगाया कि कई अपराधी अभी भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के विधायक और मंत्री बने हुए हैं, और सरकार अधिकारियों पर दबाव डालकर काम करवा रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिस एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) अधिकारी ने एनकाउंटर किया, उसकी पत्नी को महिला आयोग का सदस्य बना दिया गया है। सरकार पूरी तरह से अपनी मनमानी चला रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, और हमारी पार्टी द्वारा जो भी संभव मदद होगी, वह की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।