Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

बिजली विभाग से पीड़ित उपभोक्ता को 44 साल बाद मिला न्याय,1980 में काटी थी बाबूलाल की बिजली

गाजीपुर से एक अनोखी ख़बर सामने आई है।न्यायालय के आदेश से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय को सील कर दिया गया है।

बिजली विभाग से पीड़ित उपभोक्ता को 44 साल बाद मिला न्याय,1980 में काटी थी  बाबूलाल की बिजली
Justice

केटी न्यूज़/गाजीपुर

गाजीपुर से एक अनोखी ख़बर सामने आई है।न्यायालय के आदेश से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय को सील कर दिया गया है।गाजीपुर जनपद में बिजली विभाग के एक उपभोक्ता को कोर्ट से आज न्याय मिला है। यह न्याय 44 साल बाद उपभोक्ता की तीसरी पीढ़ी को मिला। अपर सिविल जज  के आदेश से बिजली विभाग के लालदरवाजा स्थित कार्यालय को आज कोतवाली पुलिस ने सील कर दिया। 

बिजली विभाग से पीड़ित उपभोक्ता को 44 साल बाद मिला न्याय,1980 में काटी थी  बाबूलाल की बिजली

पीड़ित बाबूलाल के पोते गणेश कुमार साहू ने बताया कि 1980 से मामला चल रहा था।न्यायालय द्वारा बिजली न काटने का आदेश था, लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग ने बिजली काट दी। इस परिसर में आटा चक्की और कोल्हू चलता था। जिसकी वजह से जो क्षति हुई उसको लेकर न्यायालय ने यह कार्रवाई की है। 1980 से लेकर क्षतिपूर्ति का आदेश न्यायालय ने दिया है, जो कि कुल 16 लाख 48 हजार रुपया है। विभाग को न्यायालय ने कई बार पैसों के भुगतान का आदेश दिया था, लेकिन न्यायालय के आदेश का पालन बिजली विभाग ने नहीं किया और आज कार्यालय को कुर्क किया गया है।

बिजली विभाग से पीड़ित उपभोक्ता को 44 साल बाद मिला न्याय,1980 में काटी थी  बाबूलाल की बिजली

सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी बाबूलाल के दुकान परिसर की बिजली 44 साल पूर्व बिजली विभाग ने काट दी थी।उसमें बाबूलाल की आटा चक्की समेत अन्य कई चीज संचालित होती थी। न्यायालय ने बिजली न काटने का आदेश जारी कर रखा था। बावजूद बिजली विभाग ने बिजली काट दी थी। बाबूलाल ने बिजली विभाग की इस मनमानी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर दिया था और न्यायालय ने बिजली विभाग को 16 लाख 48 हजार के भुगतान का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद भी बिजली विभाग ने वादी को पैसों का भुगतान नहीं किया और न्यायालय के आदेश पर आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय को पुलिस ने सील कर दिया।

बिजली विभाग से पीड़ित उपभोक्ता को 44 साल बाद मिला न्याय,1980 में काटी थी  बाबूलाल की बिजली

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में ही बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के अलावा दो अधिशाषी अभियंता समेत कई अधिकारी बैठते हैं। आज कोर्ट अमीन सदर दिलीप यादव कोतवाली पुलिस के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुचे और मुनादी करवाकर कार्यालय को सील करवा दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज कार्यालय को कुर्क कर दिया गया है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।