Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल
Keshav Times

पीलीभीत में बाघ और तेंदुए की दहशत के बाद अब आई एक नई मुसीबत

सियार के हमले की घटनाऐं पूरनपुर इलाके के बाद शनिवार सुबह जहानाबाद के सुस्वार और पंसौली गांवों में हुई।

पीलीभीत में बाघ और तेंदुए की दहशत के बाद अब आई एक नई मुसीबत
Accident

केटी न्यूज़/पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ और तेंदुए की दहशत के बाद अब एक नई मुसीबत आ गई है। अब वहां सियार का आतंक बढ़ गया है। सियार के हमले की घटनाऐं पूरनपुर इलाके के बाद शनिवार सुबह जहानाबाद के सुस्वार और पंसौली गांवों में हुई।इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जहानाबाद सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जंगली जानवर के हमले के गांव भर के लोग दहशत में हैं।

पीलीभीत में बाघ और तेंदुए की दहशत के बाद अब आई एक नई मुसीबत

पहली घटना सुस्वार गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना पड़ोस के ही गांव पंसौली में हुई। सियार के हमलों की घटनाओं के बाद पुलिस-प्रशासन और वन विभाग में खलबली मच गई। एसडीएम के अलावा वन विभाग के अफसर सीएचसी पहुंचे। घायलों का हाल जाना। घटना को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सियार के हमले में सुस्वार गांव के रहने वाले 3 साल के पंकज, 4 साल की कलावती, 3 साल की खुशी कुल तीन बच्चे घायल हुए हैं।

पीलीभीत में बाघ और तेंदुए की दहशत के बाद अब आई एक नई मुसीबत

इसके अलावा सियार के हमले से 23 साल के जसवंत, 50 वर्षीय दीनदयाल, 17 वर्षीय रोशनी और 28 वर्षीय रूपलाल भी घायल हुए हैं। सियार ने पंसौली गांव में भी एक ग्रामीण को घायल किया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की अलर्ट मोड पर है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।