Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना
Keshav Times

स्कूल का गिरा छज्जा,40 बच्चे हुए घायल

यूपी के बाराबंकी के एक स्कूल में हादसा हुआ।जहां निजी स्कूल का छज्जा गिर गया।

स्कूल का गिरा छज्जा,40 बच्चे हुए घायल
Accident

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश 

यूपी के बाराबंकी के एक स्कूल में हादसा हुआ।जहां निजी स्कूल का छज्जा गिर  गया।छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल हो गए।सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर  भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस और अन्य लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधक मौके से फरार है।

स्कूल का गिरा छज्जा,40 बच्चे हुए घायल

यह स्कूल बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में है। अवध एकेडमी स्कूल में इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे प्रार्थना के लिए इकठे हुए थे। इसी दौरान छज्जा गिरने से लगभग 40 बच्चे घायल हो गए।हादसे में किसी बच्चे की जान नहीं गई। घायलों में भी अधिकतर बच्चों को सामान्य चोट आई हैं।

स्कूल का गिरा छज्जा,40 बच्चे हुए घायल

हादसे में घायल हुए बच्चों के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी गई।सभी परिजन सूचना मिलते स्कूल पहुंचे।यहां से बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।इतनी बड़ी संख्या में घायल बच्चे अस्पताल पहुंचे तो चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। कई बेड पर एक साथ दो बच्चों को लेटाया गया और उनका इलाज किया गया। कुछ बच्चों को कुर्सी पर बैठाकर भी इलाज किया गया।परिजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए था। ऐसे बच्चों के जीवन के साथ खिलावाड़ नहीं किया जाना चाहिए। परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल संचालक को जिम्मेदार ठहराया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।