चंदौली: गंगा का जलस्तर रातोंरात दस फीट बढ़ा, तटवर्ती गांवों में फैली दहशत

चंदौली। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बलुआ क्षेत्र में एक रात में करीब दस फीट जलस्तर बढ़ जाने से गंगा के तटवर्ती गांवों में दहशत फैल गई है।

चंदौली: गंगा का जलस्तर रातोंरात दस फीट बढ़ा, तटवर्ती गांवों में फैली दहशत

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली।  पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बलुआ क्षेत्र में एक रात में करीब दस फीट जलस्तर बढ़ जाने से गंगा के तटवर्ती गांवों में दहशत फैल गई है। 

पिछले कुछ दिनों तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहने और घटने के बाद, शुक्रवार को दिन में और रात में अचानक जलस्तर बढ़ गया। रात भर में जलस्तर लगभग दस फीट ऊँचाई में बढ़ गया। पहले जो महिला चेंजिंग रूम बलुआ गंगा घाट पर दिख रहे थे, वे अब पूरी तरह से डूब चुके हैं। नया चेंजिंग रूम भी आधा डूब चुका है। 

जलस्तर बढ़ने की रफ्तार अब भी तेज है। रात भर में पानी का अचानक बढ़ना तटवर्ती गांवों—कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर, हरधन जुड़ा, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, टाण्डा, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, और नादी निधौरा—के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है।