Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

रेवती रेलवे स्टेशन पर व्यापारी गंभीर हादसे का शिकार, आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया

बलिया। बलिया: शनिवार सुबह रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यापारी का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में व्यापारी के दोनों पैर कट गए।

रेवती रेलवे स्टेशन पर व्यापारी गंभीर हादसे का शिकार, आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। बलिया: शनिवार सुबह रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यापारी का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में व्यापारी के दोनों पैर कट गए। इस घटना से नाराज़ व्यापारियों ने रेवती बाजार बंद करवा दिया और रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। 

घायल व्यापारी, संतोष कुमार केशरी (50) को पहले रेवती के सीएचसी में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और अंततः वाराणसी रेफर किया गया। संतोष वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। इस घटना के बाद व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। 

व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रेवती हाल्ट स्टेशन पर पहले भी ऐसी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने स्टेशन को पुनः पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने, प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, घायल को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और स्टेशन पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो फेफना की तरह यहां भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।