हिंदू धर्म की गहराइयों को राहुल गांधी समझते-प्रियंका गांधी

आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार थम गया।पांचवे चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है।

हिंदू धर्म की गहराइयों को राहुल गांधी समझते-प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi

केटी न्यूज़/रायबरेली

आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार थम गया।पांचवे चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है।जिसमे रायबरेली सीट भी शामिल हैं।इस बार इस सीट से मां सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।अमेठी में 2019 के चुनाव में राहुल को हार का सामना करना पड़ा था।

इसी बीच राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पूरे जोर शोर से प्रचार में जुटी हैं।इसी बीच वह रायबरेली भी रहीं।प्रियंका गांधी ने  कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनते क्योंकि वे देश को गहराई से समझते हैं। इतना ही नहीं वे हिंदू धर्म की गहराइयों को भी समझते हैं।अगर मोदीजी, राहुल गांधी के साथ डिबेट करें तो मैं दावे के साथ कहती हूं कि वे राहुल जी के साथ बोल नहीं पाएंगे।मोदीजी, राहुल गांधी के साथ डिबेट करें तो मैं दावे के साथ कहती हूं कि वे राहुल जी के साथ बोल नहीं पाएंगे। इस चुनाव में यह तय किया गया है कि इंडिया गठबंधन के नेता यह तय करेंगे कि पीएम कौन बनेगा वे जिस पर मोहर लगाएंगे हम उसे अपना समर्थन देंगे।