Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

विशाल गड़हा महोत्सव के पोस्टर का हुआ अनावरण

विशाल गड़हा महोत्सव के पोस्टर का हुआ अनावरण
पोस्टर अनावरित करते कलाकार व मंच के अधिकारी

- दो दिवसीय महोत्सव के अंतिम भोजपुरी कलाकारों का रहेगा जलवा

केटी न्यूज/बलिया

जिले के भरौली में अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा पांच नवंबर को दो दिवसीय हरिशंकर राय स्मृति विशाल गड़हा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसको लेकर ड़हा विकास मंच ने बुधवार को मंच के भरौली स्थित कार्यालय में कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया। पोस्टर का अनावरण भोजपुरी अभिनेता सह गायक गोपाल राय ने किया।

इस दौरान गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्र मणि राय ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पांच नवंबर को शाम पांच बजे से होंगे। जिसमें मुख्य रूप से रविकिशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, भरत शर्मा व्यास, गोलू राजा, मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रवेश लाल यादव, मनोहर सिंह, प्रणव सिंह कान्हा, अमित रंजन, विजय चौहान आदि अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं गायिकाओं में शिल्पी राज, आर्य नन्दिनी, अलका सिंह पहाड़ियां, अनुपमा यादव, राधा श्रीवास्तव, डिम्पल सिंह व अनुभा राय अपना हुनर दिखाएंगी। साथ ही, अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, नीलम गिरी, रीतू सिंह व डिंपल सिंह भी मंच पर अपना रंग दिखाएंगी। इस दौरान रमेश यादव, सुशील राय, रियाजुद्दीन राजू, हरे राम राय, कुन्दन राय, कृष्णा पांडेय, कार्तिक राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।