Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का दर्शकों को पसंद नहीं आया गाना, हुटिंग के साथ लौट गए श्रोता

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का दर्शकों को पसंद नहीं आया गाना, हुटिंग के साथ लौट गए श्रोता

- भृगु बाबा की जयकारा नहीं लगाने से दर्शक हुए नाराज 

- दर्जनें की संख्या में आए यूट्यूबरों ने बढ़ाई शोभा  

केटी न्यूज/बलिया। 

भोजपुरिया शेरनी के नाम से प्रसिद्ध अनुपमा यादव के स्टेज शो में दर्शक आनंद लेने के बजाय उनका गाना शुरू होते ही निकल लिए। दर्शकों की मानें तो अनुपमा के गाने उनको पसंद नहीं आए। भोजपुरी माटी में अनुपमा का हिंदी तड़का उन्हें रास नहीं आया। इस दौरान दर्शकों ने अनुपमा के गानों पर तंज भी कसते नजर आए। वहीं भृगु बाबा की जयकारा नहीं लगाने से लोग अनुपमा से खासे नाराज दिखे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार की शाम जगदीशपुर गांव में एक तिलकोत्सव में अनुपमा स्टेज शो करने आई थी।

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का दर्शकों को पसंद नहीं आया गाना, हुटिंग के साथ लौट गए श्रोता

अनुपमा के आने से पहले लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी थी, दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था कि कब अनुपमा यादव आएगी और सुरीले अंदाज में गाना गाएगी। इसके बाद रात लगभग 11 बजे अनुपमा मंच पर आई, देवी गीत से कार्यक्रम शुरू करने के बाद जैसे ही दूसरा गाना शुरू किया भीड़ धीरेकृधीरे खिसकने लगी। अनुपमा को समझ में ही नहीं आया कि वह जहां स्टेज शो करने आई है वहां के लोग भोजपुरी भाषा के प्रेमी है, लेकिन अनुपमा हिंदी गानों की बौछार की। नतीजन भीड़ समाप्त हो गई और अंततरू दसकृबार यूट्यूबर ही उनके कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाते नजर आए। 

पत्रकार के सवाल पर अनुपमा की बोलती हुई बंद 

कार्यक्रम में केशव टाइम्स के संवाददाता तिलक कुमार जब अनुपमा यादव से सवाल पूछा कि आप बताइए कि भोजपुरी इंडस्ट्री को बालीवुड और टॉलीवुड जैसा मुकाम कब मिलेगा। भोजपुरी इंडस्ट्री ढोड़ी और चोली से कब बाहर निकलेगा। इस पर अनुपमा यादव की बोलती बंद हो गई। उनके मैनेजर ने कहा कि आप ये सब सवाल मत पूछिए बल्कि आप ये पूछिए कि आप कहां आए हैं। इस पर पत्रकार ने कहा कि मेरा सवाल आपलोग तय करेंगे। इसके बाद अनुपमा यादव चुपचाप जाने में भलाई समझे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।