Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

- गृहमंत्री अमित शाह ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

- राहुल को सलाह दी कि चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर मत फोड़ना

केटी न्यूज/बलिया

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

बिल्थरारोड। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवारवादियों ने गठबंधन कर लिया है, जो अपने परिवार का भला करता है, वह आपका भला क्या करेगा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार देश की 130 करोड़ जनता है। सोमवार को श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर के मैदान में सलेमपुर प्रत्याशी सांसद रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। 

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैला कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जब तक मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे, आरक्षण समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को बंद कर दिया गया था, जिसे भाजपा की सरकार ने चालू करवाया। उन्होंने कहा कि छह चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पांचवें चरण में ही भाजपा 310 सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है।

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म के नाम पर मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने आतंकवाद को खत्म किया। पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि आज का भारत पड़ोसी देश में घुसकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने वाला है।

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

उन्होंने राहुल को सलाह दी कि चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर मत फोड़ना। उन्होंने जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए हाथ उठवाकर जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बागी बलिया की धरती को नमन करते हुए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और सलेमपुर से तीसरी बार रवींद्र कुशवाहा को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त,पूर्व राज्यसभा

धर्म के नाम पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा आरक्षण:अमित शाह

सांसद सकलदीप राजभर, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, छट्ठू राम, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, सुग्रीव राजभर आदि मौजूद रहे। लोकगीत गायक कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।