पुराना भोजपुर में ट्रक व ई-रिक्शा की टक्कर, आधा दर्जन जख्मी, एक गंभीर
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर के समीप एक ट्रक व ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इनमें भोजपुर जिले में पदस्थापित एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल है, जिन्हेें इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर के समीप एक ट्रक व ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इनमें भोजपुर जिले में पदस्थापित एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल है, जिन्हें इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि, इस हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा एनएच 922 पर हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठा अपने वाहन के साथ फरार हो गया है।बता दें कि एनएच 922 आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। पिछले दो महीने के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत एनएच 922 पर हो चुकी है। शुक्रवार को पुराना भोजपुर के पास हुआ हादसा इसका प्रमाण है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं मिली है।

