डुमरांव पावर ग्रिड के गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

डुमरांव पावर ग्रिड के गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार की सुबह डुमरांव पावर ग्रिड में गार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दुघर्टना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया गांव के समीप हुई। पुलिस को सूचना राहगिरों के द्वारा सुबह नव बजे के लगभग मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू की।

वहीं स्थानीय लोगों ने मृतक को थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी महेन्द्र प्रातप सिंह 58 पिता पूर्व मुखिया स्व. भोला सिंह के रूप में की गई। पुलिस के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वो डुमरांव पावर ग्रिड में गार्ड का डियूटी करती है। डियूटी से लौटने के दौरान लगता है कि हादसा हुआ है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना कि पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ है।