Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा
Keshav Times

चौसा में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल रेफर

चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमडेरवा ब्रह्मस्थान के पास चलती बाइक से गिरकर 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बाइक के पीछे बैठी हुई थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

चौसा में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल रेफर

केटी न्यूज/बक्सर 

चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमडेरवा ब्रह्मस्थान के पास चलती बाइक से गिरकर 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बाइक के पीछे बैठी हुई थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

चौसा में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल रेफर

घायल महिला की पहचान कैमूर जिले के नुआंव निवासी खुशुब निशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे पुत्र के साथ निजी बाइक से इलाज के लिए बक्सर जा रही थीं। इसी दौरान डुमडेरवा के पास अचानक दुर्घटना हो गई। हादसे में महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र सुरक्षित बताया जा रहा है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इस सम्बन्ध में एसआइ चन्दन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस को भेजा गया है। जहा महिला सुरक्षित है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।