Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

बाइक चालक को बचाने में पलटी पिकअप, साइकिल सवार जख्मी

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास एनएच 922 पर एक बाइक सवार को बचाने में पिकअप पलट गई, जिसके चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया।

बाइक चालक को बचाने में पलटी पिकअप, साइकिल सवार जख्मी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास एनएच 922 पर एक बाइक सवार को बचाने में पिकअप पलट गई, जिसके चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उसकी पहचान धरहरा गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी साह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर एनएच 922 के धरहरा गांव के समीप बक्सर से आरा की तरफ जा रही एक पिकअप एक बाइक सवार को बचाने में पलट कर सड़क चाट में जा गिरी। वहीं बगल से गुजर रहे साइकिल सवार इसके चपेट में आ जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।