Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बक्सर में जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

बक्सर में जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

- पटन के फतुहा की रहने वाली थी छात्रा, मंगलवार को ही घर से आई थी

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना सदर अस्पताल परिसर में स्थित जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका पटना जिला के फतुहा की रहने वाली नीतू कुमारी जीएनएम की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद हॉस्टल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल में सनसनी फैल गई। साथ ही, इस अप्रत्याशित घटना के बाद जीएनएम काॅलेज के हॉस्टल में आवासित अन्य छात्राएं डरी और सहमी हुई हैं। हालांकि, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, कॉलेज के शिक्षक और हॉस्टल के वार्डन ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराया। 

बक्सर में जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

घटना के संबंध में बताया जाता नीतू मंगलवार को ही अपने घर से वापस आई थी। वापस लौटने के बाद शाम को अपने कमरे में थी। इस बीच हॉस्टल की सभी छात्राएं हाजिरी बनाने के लिए वार्डन के पास जा रही थी। जिसके लिए अन्य छात्राओं ने उसे आवाल दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तब छात्राओं को किसी अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद धक्के मार कर दरवाजा खोलने में कामयाब हो गई। लेकिन, अंदर का नराजा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने नीतू के शव को पंखे की कुंडी से लटका पाया।

बक्सर में जीएनएम काॅलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद उन्होंने डर के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर वार्डन और छात्र हॉस्टल से लड़के भी आ पहुंचे। छात्रों ने मिलकर शव को उतारा और उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इधर, मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मृत छात्रा के परिजनाें को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल मृतका के फोन का कॉल डिटेल्स निकाला जा रहा है। साथ ही, उसके सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।