Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मूक बधिर और अंध दिव्यांग छात्राओं ने निभाई उप जिलाधिकारी की भूमिका

जनपद के चारों तहसीलों में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत विशेष अभियान के दौरान मूक बधिर और अंध दिव्यांग छात्राओं ने उप जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई की

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मूक बधिर और अंध दिव्यांग छात्राओं ने निभाई उप जिलाधिकारी की भूमिका

केटी न्यूज़/मऊ

मऊ। जनपद के चारों तहसीलों में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत विशेष अभियान के दौरान मूक बधिर और अंध दिव्यांग छात्राओं ने उप जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई की। इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर छात्राओं ने समयबद्ध ढंग से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। 

सभी तहसीलों में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के तहत सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। सदर तहसील में मूक बधिर छात्रा अराधना कुमारी (कक्षा 9), घोसी तहसील में सोनी कंपोजिट विद्यालय नेवादा गोपालपुर की छात्रा (कक्षा 8), मधुबन तहसील में पलक उच्च प्राथमिक विद्यालय धोधवल की छात्रा (कक्षा 8) और मोहम्मदाबाद गोहना तहसील में अंध दिव्यांग छात्रा नीतू कुमारी (कक्षा 12) ने उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।