Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

नगर के वार्ड 33 स्थित फुलचंद कानू पथ में एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। उसका पति नगर के चर्चित फास्ट फूड कॉर्नर पर बतौर कारीगर काम करता था तथा पांच महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

- नगर के वार्ड 33 स्थित फुलचंद कानू पथ की है घटना, किराए के मकान में रहते थे पति पत्नी, पांच महीना पहले हुई थी शादी

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के वार्ड 33 स्थित फुलचंद कानू पथ में एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। उसका पति नगर के चर्चित फास्ट फूड कॉर्नर पर बतौर कारीगर काम करता था तथा पांच महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

मृतका पूजा देवी उम्र 23 वर्ष मूलरूप से बांका जिले के लाबन गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी पांच माह पूर्व देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बंदेई गांव निवासी सागर पंडित के साथ हुई थी। दोनों डुमरांव में किराये के मकान में रहते थे। जहां, गुरूवार की शाम वह अपने कमरे में एक दुपट्टे से फांसी लगा आत्महत्या कर दी। 

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका पति उसे कई बार फोन किया जब फोन रिसीव नहीं हुआ तब वह अपने किराये के मकान में आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया तथा खुलवाने पर भी नहीं खुला तब वह उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार का दरवाजा खुलवा अंदर के गेट से कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर झूल रही है। 

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसके मायके वाले को सूचना देने का प्रयास कर रही है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व भी नगर के एक व्यवसायी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

महिला ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।