करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

केसठ गांव में बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला होली त्योहार को लेकर घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली के तार के सम्पर्क में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है।

करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

केटी न्यूज/केसठ 

केसठ गांव में बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला होली त्योहार को लेकर घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली के तार के सम्पर्क में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है।

मृतक महिला केसठ गांव निवासी स्व गणेश कमकर की 53 वर्षीय पत्नी लालझारो देवी है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। महिला बिजली के करंट से अचेत गिरी हुई थी और पूरा शरीर झुलसकर काला हो गया था। बच्ची पड़ोस के घर में गई थी

आने के बाद देखा की इसकी मां बिजली करेंट की चपेट में आ अचेत अवस्था गिरी हुई है। आसपास के लोगों को आवाज लगायी और बिजली के तार को काट महिला को निकाला। ज्ञात हो कि मृतक महिला को तीन पुत्र व एक पुत्री है। तीनों पुत्र दूसरे राज्य में मजदूरी करते है।

महिला घर में अपने पुत्री के साथ रहती थी। घटना के बाद से बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावानगर पुलिस को दी है। होली के पूर्व हुई इस घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है और मातम छाया हुआ है।