Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

नाथ बाबा घाट पर गंगा में डूबा किशोर, मौत

नाथ बाबा घाट पर गंगा में डूबा किशोर, मौत

केटी न्यूज/ बक्सर

नगर थाना क्षेत्र के नाथ बाबा मंदिर के समीप गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की माैत हाे गई। घटना सोमवार शाम की है। हालाकि वहा मौजूद लोगो ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में लेकर मृतक के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सावन के पहले साेमवारी काे लेकर नगर के प्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर के समीप काफी भीड़ थी। काफी संख्या में लोग गंगा किनारे सीढ़ियों पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक दस-बारह वर्षीय बच्चा गंगा किनारे पहुंचा। वह भी सीढ़ियों पर बैठा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा तथा वह फिसल कर गंगा में चला गया। जब तक गंगा किनारे बैठे लोग कुछ समझ पाते तथा उसे बचाने का प्रयास करते तब तक देर हो चुकी थी। गंगा किनारे बैठे कुछ युवकों ने तत्काल गंगा नदी में छलांग लगा उसे पानी से बाहर निकाला। बच्चे काे युवकाें ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहा चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव काे कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की पहचान को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे के पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।