Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप गुरुवार की अहले सुबह किसी अज्ञात ट्रक ने एक 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला सेतु पार कर सीमा में प्रवेश की थी। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
फाइल फोटो

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप गुरुवार की अहले सुबह किसी अज्ञात ट्रक ने एक 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला सेतु पार कर सीमा में प्रवेश की थी। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह लगभग 3.30 की है। जहा मूल रूप से चक्की प्रखंड के लहना गांव निवासी और वर्तमान में नगर के सारीमपुर मुहल्ले के रहने वाले ओम प्रकाश दूबे की पत्नी 40 वर्षीय रूनी देवी अपने परिवार के साथ भरौली में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, वह अहले सुबह पैदल ही घर के लौट रही थीं। जैसे ही वह वीर कुंवर सिंह सेतु पार कर बक्सर सीमा में पहुंचीं, उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहा स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। वह रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना की जानकारी पर उसी समय पुलिस भी पहुंच गई। वही इसकी अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई। जहा पहुंचे अधिकारियों से मुआवजे की मांग की गई। अधिकारियों ने नियमों के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया, तब पुलिस ने शव को उठा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय ने बताया कि मृतका के स्वजनों से बताया गया कि नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।