संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत, बागीचे में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव के एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव से पश्चिम एक घने बागीचे पेड़ से लटका मिला।

संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत, बागीचे में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

- मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव की है घटना, शाम तीन बजे से ही गायब था किशोर

केटी न्यूज/चौसा

मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव के एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव से पश्चिम एक घने बागीचे पेड़ से लटका मिला। 

सुबह में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब उक्त बागीचा में पेड़ से लटका शव देखा तो शोर मचा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तथा देखते ही देखते सैकड़ो की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी बाबूलाल गोंड के पुत्र अशोक गोंड के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने  के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम घटना स्थल से साक्ष्य के तौर पर कई चीजों को अपने साथ ले गई है। वही, शव मिलने की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त किशोर सोमवार की शाम तीन बज से ही गायब था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इसके लिए गांव में आई बारात में हो रही कार्यक्रम में भी उद्घोषणा करवाई गई थी। लेकिन, अशोक का कुछ पता नहीं चल पाया। इधर परिजन पूरी रात अपने स्तर से उसकी खोजबीन करते रहे। अशोक के बड़े भाई संकट मोचन ने बताया कि उक्त किशोर सोमवार की दोपहर 20 किलो चावल घर से बेचने के लिए ले जा रहा था,

जिसपर भाई गुड्डू ने उसे मना कर उसे एक थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, इस बात को लेकर उसमें नाराजगी नजर नहीं आया था तथा सबकुछ सामान्य था। लेकिन, दोपहर तीन बजे वह घर से निकला जिसके बाद से ही वह गायब हो गया। देर शाम घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। सुबह उसका शव एक पेड़ से पुराने साड़ी के बने फंदे से लटका मिला। इस घटना पर लोगों ने कई तरह की बात कही जा रही है।

इतना छोटा बच्चा कैसे इतना बड़ा कदम उठा सकता है। हालांकि, इस सम्बंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। इस संबंध में मुफ्स्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जानकारी पर पुलिस को भेजा गया उसके बाद एफएसएल की टीम बुलाई गई। जहा जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।