होली की रात झोपड़ी में लगी आग झुलसने से महिला की मौत

होली की रात झोपड़ी में लगी आग झुलसने से महिला की मौत

केटी न्यूज/आरा

होली की रात झोपड़ीनुमा मकान में आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। दुघर्टना शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव में हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घर में आग कैसे लगी स्पष्ट नही हो पा रहा है। क्योंकि घर के सभी लोग गहरी निंद में सो रहे थे।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। घटना की जांच में पुलिस जूट गई है। मृतिका की पहचान सुहियां गांव निवासी विमला डोम(56) पति नन्हक डोम के रूप हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।