वर्षों पुरानी परंपरा के तहत थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर में हुई विशेष पूजा

नावानगर थाना परिसर स्थित श्रीचरण ठाकुर महादेव मंदिर में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिनाम कीर्तन के समापन के बाद वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

वर्षों पुरानी परंपरा के तहत थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर में हुई विशेष पूजा

केटी न्यूज/नावानगर

नावानगर थाना परिसर स्थित श्रीचरण ठाकुर महादेव मंदिर में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिनाम कीर्तन के समापन के बाद वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान थाना परिसर भक्ति और आस्था के माहौल में डूबा रहा। अखंड हरिनाम कीर्तन की समाप्ति के बाद नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार अपनी पत्नी नंदिता कुमारी के साथ मंदिर पहुंचे। यहां आचार्य पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव सहित मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

बताया गया कि श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर मंदिर में विशेष पूजा की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धापूर्वक पालन किया जाता है। इससे पूर्व 24 घंटे तक चले अखंड हरिनाम कीर्तन में बक्सर, बलिया और आसपास के गांवों से पहुंची विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर लगातार गूंजता रहा। कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने कीर्तन तथा पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। आयोजन में पंकज सिंह, छोटन चौबे, मुन्ना यादव, राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू बाबा सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के सफल समापन के साथ ही पूरा थाना परिसर हर-हर महादेव और हरिनाम संकीर्तन के जयघोष से गूंज उठा।